ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर अण्डर पास को लेकर आन्दोलन जारी : ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अण्डर पास की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलित,प्रशासन से गुहार व चेतावनी
Ajay Mishra
Tue, Jun 9, 2026
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
दुबहड़(बलिया)। क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर लगातार ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को भी प्रदर्शनकारियों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक अनशन किया। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता आजाद भोला पाण्डेय ने बताया कि अंडरपास के अभाव में क्षेत्र के लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीणों, किसानों और छात्रों की सुविधा के लिए अंडरपास का निर्माण नितांत आवश्यक है। पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलनकारी आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि अंडरपास का निर्माण होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। क्रमिक अनशन में प्रधान बलराम यादव,यादव,कल्याण सिंह,,युवा भाजपा नेता गोलू दुबे,किरन वर्मा,गगन पाण्डेय, जय प्रकाश गुप्ता, छोटू यादव,दिनेश चौबे,पिंटू पाण्डेय, राजकुमार खरवार, राकेश दुबे,मुर्तजा अंसारी,अनिल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
