BREAKING NEWS

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

भोले नाथ पर भरोसा करने वाले को धोखा कभी नहीं मिलता,

दिउली बांसडीह में चल रहे यज्ञ में मां से अलग हुई छोटी बच्ची को आरक्षी प्रदीप ने उस मां तक पहुंचाया

ओझा कछुआ गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अण्डर पास की मांग को लेकर ग्रामीण आन्दोलित,प्रशासन से गुहार व चेतावनी

Advertisment

बुधवार को सुबह 9 बजे बिजली कटी तो रात को देर रात आई लोग गर्मी से तड़पे : कल सारा दिन व देर रात शहर टाउन 2 के लोग बिजली पानी के लिए परेशान रहे,आज भी सुबह कटी तो 12 बजे आई लेकिन पानी नहीं आया

बलिया। शहर का मुख्य क्षेत्र नया चौक जापलिंन गंज और आस-पास का क्षेत्र तथा पूरा नगर क्षेत्र टाउन 2 की बिजली कल कटी सुबह 9 बजे तो दिन भर नहीं आई और शाम को एक बार 10 मिनट के लिए कटी तो देर रात आई और आज भी सुबह 5.30 बजे कटी 12 बजे के करीब आई लेकिन पानी नहीं आया,यही हाल कल भी था,कल सारा दिन और देर रात तक बिजली न रहने से जहां लोग गर्मी से परेशान रहे वहीं पानी के लिए भी तरसते रहे,आज भी वही हाल रहा सुबह कटी तो दोपहर 12 बजे के करीब आई लेकिन पता ना किस कारण से पानी नहीं आया।

शहर में टाउन 2 जो शहरी क्षेत्र है इसका ये हाल है कि कल सारा दिन और देर रात तक नहीं रहा और आज भी 7 घंटे बाद जब बिजली आई तो नल से पानी नहीं आया,जिससे शहर के लोगों का बुरा हाल है बिजली की कटौती अपने जगह पर है और बिजली आ जाने पर भी नल में पानी नहीं आ रहा है,जापलिंन गंज निवासियों की नगर पालिका परिषद के सभासद,अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से मांग है कि बिजली रहने पर जलापूर्ति सुनिश्चित किया तथा कोई लिकेज या अन्य समस्या हो तो उसका समाधान समय से कर दिया जाय,वहीं किसी प्रकार की कटौती है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं को पहले दिया जाय और फाल्ट आदि की समस्या हो तो उसका समाधान/उसको ठीक शीघ्रता से कर दिया जाय।

विज्ञापन

जरूरी खबरें